भारत विकास परिषद शाखा राजगढ़ द्वारा रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
भारत विकास परिषद शाखा राजगढ़ द्वारा आज रविवार को खंडेलवाल धर्मशाला में पीड़ित मानवता की सेवा हेतु रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष सतीश चंद्र ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे बन्ना राम मीणा की गरिमा मयी उपस्थिति में एवं कार्यक्रम संयोजक जिनेंद्र जैन के संयोजन में रक्तदान शिविर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में संरक्षक डॉक्टर के एम गुप्ता, अध्यक्ष पदमा गोयल, सचिव रश्मि विजय दीपक विजय राम रतन ताबी लोकेश रावत मीतू सिंह आर्य प्रीति शर्मा राजीव जैन दिनेश सेन मीना विजय पारस गुप्ता महेश गर्ग सूर्य प्रकाश गुप्ता अशोक विजय सहित परिषद सदस्य मौजूद रहे। शिविर में 50 यूनिट रक्त एकत्र कर जरूरतमंद पीड़ित जन को उपलब्ध करवाने हेतु ब्लड बैंक को दिया गया।
भारत विकास परिषद की ओर से रक्तदान दाता को एक स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया गया।


