श्रीराम सेवा समिति द्वारा 2 अक्टूबर को रस्सा कशी प्रतियोगिता आयोजित
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
कस्बे की श्रीराम सेवा समिति द्वारा 2 अक्टूबर को विजयदशमी के उपलक्ष में रस्सा कशी खेलकूद प्रतियोगिता पुराने बस स्टैंड चूड़ी मार्केट मेंआयोजित की जा रही है। आयोजित प्रतियोगिता में श्री राम सेवा समिति द्वारा प्रथम विजेता इनाम 3100 रुपए द्वितीय 2100 रुपए रखी गई है। प्रतियोगिता में केवल लक्ष्मणगढ़ की टीम ही भाग ले सकती है। इस प्रतियोगिता में एंट्री फीस मुक्त रहेगी।