गोविदगढ़ के रामबास में बिजली के करंट से मोर की मौत: ग्रामीणों ने शव वन विभाग को किया सुपुर्द
अलवर जिले के गोविन्दगढ़ थाना क्षेत्र के रामबास में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
ग्रामीण पप्पी सैन, हेमेंद्र भारद्वाज, सोनू, पूरण, दीनू, श्याम लाल ने बताया कि रामाबस स्कूल और पानी की टंकी के पास लगे बिजली ट्रान्सफार्मर पर मोर बैठ गया, अचानक करंट लगने से तड़पकर नीचे गिर गया था। ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मोर की मौत के बाद ग्रामीणों ने तत्काल नगरपालिका गोविन्दगढ़ और वन विभाग के अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद नगरपालिका और वन विभाग की टीम से सतवीर चौधरी मौके पर पहुंची और मृत मोर को अपने कब्जे में ले लिया।
रेंजर रविन्द्र सिंह भाटी ने पुष्टि की है की ग्रामीणों के माध्यम से फोन पर मोर के मृत होने की जानकारी मिली थी। वन विभाग की टीम ने मृत मोर का शव कब्जे में ले लिया है, नियमानुसार अंतिम संस्कार की कार्यवाही की जावेगी