प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर रामगढ़ में जिला स्तरीय चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

Sep 16, 2025 - 13:58
Sep 16, 2025 - 13:59
 0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर रामगढ़ में जिला स्तरीय चिकित्सा शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

अलवर जिले के रामगढ़ में 17 सितम्बर को देश के  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर जिला स्तरीय चिकित्सा शिविर एवं रक्त दान शिविर का आयोजन होगा। जिसमें अलवर सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे ।   केन्द्रीय मंत्री के कार्यालय से आई टीम ने रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और इसे अंतिम रूप दिया गया । 17 सितम्बर को रामगढ़ के हॉस्पिटल में विशाल जिला स्तरीय कैम्प एवं रक्त दान शिविर आयोजित होगा । जिसमें देश के प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से प्रमुख शहरों के साथ किसी भी स्थान से लाइव जुड़ सकते है । ऐसे में विधायक रामगढ़ सुखवंत सिंह ने इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। इस आयोजन को लेकर विधायक  ने कार्यक्रम से एक दिन पूर्व देर शाम तक कार्यस्थल पर मौजूद रहकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................