दक्ष प्रजापत तहसील विकास कमेटी का सदस्यता अभियान शुरू
लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन
तहसील क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ प्रजापत समाज का 30 अगस्त से 30 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। दक्ष प्रजापत तहसील विकास कमेटी के सदस्य गंगा लहरी प्रजापत ने बताया कि समाज का सदस्यता शुल्क₹100 तहसील कमेटी के निर्णय अनुसार रखा गया है।
सदस्यता अभियान में 18 वर्ष से ऊपर के समाज के महिला पुरुष सदस्य बन सकते हैं। अभियान को गति देने के लिए विकास कमेटी के सदस्यों द्वारा गांव-गांव ढाणी ढाणी पहुंचकर प्रजापति समाज में बाल विवाह, दहेज प्रथा, नुक्ता प्रथा (मृत्युभोज), नशा, जुआ, और सट्टेबाजी जैसी कुरीतियों का प्रचलन है, जिन पर समाज सुधार बैठकें आयोजित कर रोक लगाने के निर्णय भी ले रहा है। फिजूलखर्ची कम करने और विवाह व अन्य सामाजिक आयोजनों में सादगी लाने पर भी जोर दिया जा रहा है। इन कुरीतियों को खत्म करने के लिए समाज शिक्षा को बढ़ावा देने और जागरूकता अभियान चलाने के लिए भी प्रयासरत है। इस अभियान में मुरारी लाल रसूलपुर मंगतू राम बुटोली यादराम लक्ष्मणगढ़ विजय कुमार लक्ष्मणगढ़ पप्पू राम जोना खेड़ा बालकराम विचगांव राम खिलाड़ी जोना खेड़ा आदि समाज के लोगों मे जागरूकता एवं सदस्य बनने के लिए प्रोत्साहित कर रहे है।

