वीर तेजाजी महाराज की शोभायात्रा में बजरंग धाम से पहुंचे सैकड़ो लोग
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
सीकर जिले के नीमकाथाना में मंगलवार को आयोजित गौ रक्षक वीर तेजाजी महाराज की शोभायात्रा में आसपास के दर्जनों गांवो से लोग शामिल हुए l राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मदनलाल भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को तेजा दशमी के अवसर पर नीम का थाना शोभायात्रा में झडाया बजरंग धाम आश्रम के महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री सीताराम दास जी महाराज के सानिध्य में काफी संख्या में लोग शोभायात्रा में शामिल हुए l इस दौरान डॉ रामावतार गजराज, लक्ष्मण सिंह कुड़ी पचलंगी, श्री लाल यादव पूर्व सरपंच, मोहरू लाल यादव, राम सहाय पुजारी, भगवान सहाय पीटीआई, शेर सिंह बड़सरा सहित हजारों के तादाद में गणमान्य एवं बुद्धिजीवी नागरिक गौ रक्षक वीर तेजाजी महाराज की शोभायात्रा में नीमकाथाना शामिल हुए l


