जवाई बांध के फाटक खोलने की पूर्व तैयारी के संबंध में बैठक का आयोजन

Sep 2, 2025 - 13:49
 0
जवाई बांध के फाटक खोलने की पूर्व तैयारी के संबंध में बैठक का आयोजन

तखतगढ़ / सुमेरपुर (बरकत खा)

 जवाई बांध के फाटक खोलने की पूर्व तैयारी के संबंध में जवाई बांध डाक बांग्ला  में उपखंड अधिकारी   कालूराम कुम्हार अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम अधिशासी अभियंता जवाई नहर खंड सुमेरपुर  राज भवरायत द्वारा अवगत करवाया गया है कि आज सुबह 8:00 बजे का जवाई बांध का गेट 57.00 फीट,  कुलभराव  क्षमता 6232 MCFT है तथा सेई बांध का गेज 07 मीटर, भराव क्षमता  927.50 MCFT है। बैठक के दौरान जवाई बांध के गेट खोले जाने की स्थिति में  जवाई नदी के आसपास बसे/ प्रभावित होने वाले गांव की सूची तैयार की गई तथा आपातकालीन स्थिति में नदी में अत्यधिक मात्रा में पानी  आने पर  क्या एक्शन प्लान रहेगा पर विचार  किया गया! बैठक के दौरान उपखंड अधिकारी शिवगंज,  तहसीलदार सुमेरपुर  एवं शिवगंज, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुमेरपुर एवं शिवगंज, विकास अधिकारी सुमेरपुर एवं शिवगंज तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे । दिनांक 7 जुलाई 2025 को सेई टनल के गेट खोले गए थे। तब से लगातार  सेई बांध से जवाई बांध मे पानी अपवर्तन किया जा रहा है ! सेई बांध के अलावा जवाई बांध के कैचमेंट एरिया में भी अच्छी बारिश होने के कारण पानी की अच्छी आवक हो रही हैं। प्रतिदिन लगभग 200 Mcft की आवक जवाई बांध में दर्ज की गई है ! आगामी दिनों मे  बरसात एवं नदी मे पानी की आवक को ध्यान मे रखते हुए  माननीय कैबिनेट मंत्री  जोराराम कुमावत,   अधीक्षण  अभियंता जल संसाधन विभाग पाली एवं मुख्य अभियंता जोधपुर, से विचार विमर्श कर  गेट खोलने का निर्णय लिया जाएगा  जिसकी सूचना पृथक से दी जाएगी ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................