घाट केनाल पिकअप बियर में पानी की आवक से लोगों को बंधी आस, नहर का अतिक्रमण हटवाया
लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन
घाट केनाल पिकअप में रूपा रेल नदी से पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। रूपा रेल नदी में अलवर क्षेत्र के आने वाले सरिस्का भरथरी के पहाड़ों से पानी घाट केनाल पिकअप में 5 फीट के लगभग आ चुका है। वही पीछे अच्छी बरसात के होने से पानी बढ़ने की पूरी संभावना बनी हुई है। लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र की जीवन दायिनी माने जाने वाली घाट केनाल में लक्ष्मणगढ़ पानी आवक मार्ग पर अतिक्रमण हो जाने से लोगों की आस टूट गई थी।
किसान नेता असलम खान गंगा लहरी प्रजापत विक्रम सिंह मोहम्मद रफीक खान के अथक प्रयासों से आज जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता पवन मीणा कनिष्ठ अभियंता सूबेदार गुर्जर को दूरभाष पर वार्ता कर मौके पर बुलाया गया। लक्ष्मणगढ़ आने वाली नहर पर अतिक्रमण को बताया गया।
मौके से असलम खान गंगा लहरी प्रजापत निवासी लक्ष्मणगढ़ ने बताया कि पानी आवक मार्ग को चिन्हित कर मंगलवार को प्रशासन के सहयोग से घाट कैनाल पिकअप से चंद्रा माइनर तक अवरुद्ध पानी निकासी मार्ग को जेसीबी की मदद से हटाया गया है। घाट कैनाल पिकअप के गेट खुलने पर पानी की आवक बांध लक्ष्मणगढ़ में आने की आस बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर प्रशासन को सावचेत रहने की आवश्यकता है। अगर उनका सहयोग रहा तो लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में बाध भरने की संभावनाएं बनती हैं।