देव जलझूलनी एकादशी के अवसर पर नगर भ्रमण पर निकले ठाकुर जी
बहरोड (योगेश शर्मा) देव जलझूलनी एकादशी के अवसर पर बुधवार को शहर के विभिन्न मंदिरों से ठाकुर जी नगर भ्रमण पर निकले। फूलों से सजे धजे डोलों में ठाकुर जी को नई पोशाक पहनाकर विराजमान किया गया। शहर के अलग-अलग चार मंदिरों से डोले निकले जो नृसिंह जी मंदिर के पास एक जगह पर एकत्रित हुए। चूड़ी मार्केट, हमीदपुर रोड होते हुए गोगा बाबा मंदिर के पास पहुंचे।जहां जल विहार व सामूहिक महाआरती हुई। जगह-जगह ठाकुर जी का स्वागत किया गया। श्रद्धालु डोलों के नीचे से निकलते रहे। मंदिरों से श्रद्धालु पालकियों को कंधों पर उठाए निकले। आगे लोग ठाकुर जी को चंवर ढुलाते व पुष्प वर्षा करते चले। पहले डोले की शुरुआत गढ़ मोहल्ला स्थित ठाकुर जी मंदिर से हुई। जो शिवाजी नगर होते हुए मुख्य बाजार पहुंचे। यहां से बलदेव महाराज को डोला आगे शुरू हुआ। जो शहर के पुराने बाजार होते हुए बिहारी जी मंदिर पहुंचे। जहां बिहारी जी का डोला आगे हो गया। कुछ दूरी पर चलने के बाद नृसिंह जी भगवान का डोला भी शामिल होकर सबसे आगे चलने लगा।

