हरियाणा सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली, कार्यकर्ताओ को दिए निर्देश

Oct 1, 2023 - 19:19
Oct 1, 2023 - 19:21
 0
हरियाणा सांसद ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली, कार्यकर्ताओ को दिए निर्देश

बानसूर में आज हरियाणा के सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल बानसूर पहुंची। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आज 1 अक्टूबर को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम को लेकर एक घंटा, एक साथ, स्वच्छता ही सेवा का संकल्प ,स्वच्छ भारत मिशन को लेकर कस्बे के अलवर रोड़ पर साफ सफाई अभियान में हिस्सा लिया।

इसके बाद सांसद ने नारायणपुर रोड पर परशुराम भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जिसमे विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल अध्यक्ष और टिकट के दावेदार और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सांसद ने कार्यकर्ताओ को निर्देश देते हुए कहा कि सभी को मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव में उतरना है और जिस भी उम्मीदवार को पार्टी टिकट देकर चुनाव मैदान में भेजेगी उसके साथ कंधे से कन्धा मिलाकर रहना है। उन्होने कहा कि हमारा उम्मीदवार कमल का निशान है। उन्होंने कहा कि घर घर जाकर केन्द्र सरकार की योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचना है। 

इस दौरान सांसद सुनीता दुग्गल (सांसद सिरसा हरियाणा), भाजपा राष्ट्रिय परिषद् सदस्य महेन्द्र यादव, पूर्व यूआईटी चैयरमैन देवीसिंह शेखावत, सज्जन मिश्रा, सतवीर यादव, श्याम सिंह तंवर, जिला अध्यक्ष उमेद भाया, उपाध्यक्ष शशिकांत बोहरा, डा. डी आर यादव, महेश कटारिया, योगेश सोनी, नरेन्द्र चौधरी, पार्षद पूर्ण चंदेला सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow