हर मंच पर एकता मंच सहयोग की भावना से कर रहा काम
बहरोड़ (योगेश शर्मा) एकता मंच द्वारा आज बहन कोमल मेघवाल पत्नी अजय जी मेघवाल न्यू कॉलोनी बर्डोद के पापा और भाई नहीं हैं, इनको पुत्र रत्न होने पर एकता मंच बहरोड़ बहन को घर जाकर हृदय से शुभकामनाएं दी ,एवं समस्त टीम सदस्य घर जाकर बच्चे को आशिर्वाद देकर आए एवं साथ में छूछक भी भरा। छूछक में एकता मंच बहरोड़..... 05 खिलौने बच्चे को, नज़रिए, चांदी के कड़े, बहन को चांदी की अंगूठी, चुटकी, मेकअप किट, चूड़ा, चप्पल, 03 किलो चीनी, दाल, चावल, 05 साड़ी बहन की, 05 जोड़ी कपड़े बच्चे के, एवं उपस्थित सभी परिवार की महिलाओं एवं बहन बेटियों की साड़ी, जवाई भाइयों के पेंट शर्ट, सबकी मान एकता मंच बहरोड़ के द्बारा की गई । प्रोग्राम में एकता मंच के संरक्षक वेद प्रकाश यादव, अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, महासचिव मोनू यादव, संदीप यादव,बर्डोद अध्यक्ष वीर सिंह मीणा, सचिव विकाश सैन, महिला महासचिव मिंकी, रौशनी यादव, कांता यादव, शीतल वर्मा, पूजा गुप्ता उपस्थित रही