कठूमर में पीने के पानी से परेशान महिलाओं ने चक्का जाम कर किया प्रदर्शन:वाहनों की रोड पर लगी लंबी कतार, कस्बेवासी रूपयो से पानी खरीदने को मजबूर

Sep 8, 2025 - 12:32
 0
कठूमर में पीने के पानी से परेशान महिलाओं ने चक्का जाम कर किया प्रदर्शन:वाहनों की रोड पर लगी लंबी कतार, कस्बेवासी रूपयो से पानी खरीदने को मजबूर

कठूमर (दिनेश लेखी) कस्बे के बार्ड संख्या 13,14 की महिला पुरुषों ने सोमवार को नगर खेड़ली रोड पर जाम लगाकर पानी की सप्लाई चालू करने की मांग की है। जिससे सड़क पर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। जिससे लोगों को एवं वाहनों के यात्री परेशान रहे।

स्थानीय वार्ड की महिलाओं ने बताया कि कठूमर जलदाय विभाग के स्थानीय कार्मिकों पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए बताया कि सप्ताह में एक दो दिन ही आता है पानी और काफी बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होने पर महिलाओं ने उठाया कदम उठाया है। और कहा कि समस्त कस्बे में पेयजलापूर्ति होती हैं, लेकिन बार्ड संख्या 13,14 से भेदभाव के चलते जगह-जगह पाइप लाइनों में लीकेज होने से आदि सप्लाई नालियों में बह जाती है और वही क्षतिग्रस्त सप्लाई लाइन को ठीक नहीं किया जा रहा है।
वही कठूमर मुख्यालय पर एसडीएम की गैर मौजूदगी में कठूमर तहसीलदार भानुप्रताप सिंह ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि आज के बाद पुरे सप्ताह बिना भेदभाव से सप्लाई दिलाई जाएगी। इसके बाद महिलाओं ने जाम खोला। आवागमन शुरू हुआ।
इस मौके पर शशी शर्मा, सुक्को बघेल, शीला शर्मा, माया, लक्ष्मी कृपा, राज सोनी, सखेश, नन्नी, सावत्री, जानकी शर्मा, राजवती शर्मा सहित सैकड़ो महिला पुरुष मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................