तखतगढ़ वार्ड 12 में जल संकट और गंदगी से वार्डवासी बेहाल

Sep 10, 2025 - 14:15
 0
तखतगढ़ वार्ड 12 में जल संकट और गंदगी से वार्डवासी बेहाल
तखतगढ़ वार्ड 12 में जल संकट और गंदगी से वार्डवासी बेहाल

तखतगढ (बरकत खान) तखतगढ कस्बे गौरव पथ रोड स्थित नियाघर कोलोनी वार्ड नंबर 12 में लंबे समय से जलापूर्ति बाधित होने से वार्डवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जवाई बांध पूर्ण रूप से भर चुका है, ओर तखतगढ़ बांध है यहां तक कि जंवाई के  अभी कुछ गेट खोले जा चुके हैं, पर  पीने के पानी देने में प्रशासन को किया समस्या आ रही, पर  वार्ड 12 में तीन वर्ष  जलापूर्ति बराबर नहीं आ रही है । वार्डवासीयो को पानी के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।

वार्डवासियों ने बताया कि बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसके अलावा कचरा टेम्पो भी कई दिनों से नहीं आ रहा, जिसके चलते गलियों और घरों में गंदगी फैली हुई है। इस गंदगी से डेंगू और मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

वार्ड के पार्षद विक्रम कुमार ने बताया कि जगह-जगह पाइप लाइनें टूटी हुई हैं, जिससे पानी की बर्बादी हो रही है। कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन मौन बना हुआ है। इससे वार्डवासी बेहाल और नाराज हैं। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................