राजपुरा गांव में भाजपा जिला प्रवक्ता मीणा का भव्य स्वागत
तखतगढ़ (बरकत खान) राजपुरा में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला प्रवक्ता पाली दिनेश कुमार मीणा का मीणा समाज राजपुरा ने ढोल-नगाड़ों, साफा और पुष्पाहार के साथ भव्य स्वागत किया। उनके साथ अमृत माली का भी ग्रामवासियों ने माला और साफे पहनाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जिला प्रवक्ता दिनेश मीणा सुमेरपुर ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के लिए पार्टी का धन्यवाद जताया। उन्होंने समाज और वंचित वर्ग की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में सांडेराव एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष चेलाराम मीणा, राजपुरा के दुदाराम, लाखाराम, गुलाब मीणा, रावताराम, वागाराम, कानाराम, नरेश मीणा, भोमाराम, मनीष मीणा सहित समस्त समाज बंधु उपस्थित रहे।


