खेरली कठूमर रोड पर कानेटी के पास सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की हुई मौत

Feb 10, 2022 - 21:21
Feb 10, 2022 - 21:48
 0
खेरली कठूमर रोड पर कानेटी के पास सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की हुई मौत

कठूमर अलवर, राजस्थान/ अशोक भारद्वाज) कठूमर उपखंड क्षेत्र में खेरली थाना क्षेत्र में देर शाम कानेटी के बाग के पास अज्ञात वाहन से सड़क दुर्घटना में एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। थानाधिकारी रामकिशन बैरवा ने बताया कि सीएलजी सदस्य द्वारा दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। दुर्घटना स्थल पर युवक का शव मिला जिसे खेरली सीएचसी अस्पताल में लाया गया जिसकी जांच कर चिकित्सक ने मौत होने की पुष्टि की।  बाद में मृतक की शिनाख्त सोनू जाटव उर्फ लूला पुत्र राजंता जाटव उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम लाटकी थाना बहतु कला के रूप में हुई। थाना अधिकारी ने यह भी बताया कि मृतक संभवत पैदल था क्योंकि दुर्घटना स्थल पर कोई वाहन साइकिल या मोटरसाइकिल नहीं मिली। जिसपर परिजनों को सूचना दी गई। जानकारी अनुसार मृतक एक निर्धन परिवार से था जो कि टेंट का काम करता था। जिसके पिता की भी कई वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

अशोक भारद्वाज कठूमर कठूमर, अलवर, राजस्थान