प्रगतिशील किसानों ने हैदराबाद को भरी उड़ान -पायोनियर किसानों का उड़ान कार्यक्रम,फसल पैदावार करने के सीखेंगे गुर
हलैना (विष्णु मित्तल) विश्व की कृषि क्षेत्र में अग्रणी पायोनियर कोर्टेवा एग्री साइंस कम्पनी के तत्वाधान में प्रगतिशील किसानों
को कम खेती, कम मेहनत, कम लागत और अधिक पैदावार तथा अधिक मुनाफा प्राप्ति के उद्देश्य से किसानो की उड़ान कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त निदेशक डॉ . के.के मंगल ने किया और 120 किसानो को हरी झंडी दिखा कर हैदराबाद को रवाना किया। सभी किसानों ने जयपुर हवाई अड्डा से पायोनियर के रिसर्च , डेवलपमेंट फ़ार्म एमसीआरसी हैदराबाद को हवाई उड़ान भरी।जहां ये किसान भ्रमण करेंगे और इस एक्सपोजर यात्रा के साथ साथ कृषि ज्ञान की प्राप्ति करेंगे। साथ ही आधुनिक खेती करने की जानकारियां भी हासिल करेंगे। राजस्थान राज्य में बाजरा ,शर्तों की ज़्यादा उत्पादन लेने के लिए पायोनियर ब्राण्ड के उत्कृष्ट बाजरा बीजों का प्रयोग करने के बाद लकी ड्रा के माध्यम से सेलेक्ट किए गए थे जो कि बहुत ही अच्छे व समृद्ध क़िसान है आगे आने वाले वर्षों में क़िसान अच्छी पैदावार प्राप्त करें उनकी आमदनी में वृद्धि हो ये हैं । यह विचार कम्पनी के जोनल मैनेजर अनिल गर्ग नें कही । कम्पनी के कृषि आधिकारी डॉ . विमल पांडे नें बताया कि क़िसान आने वाले दिनों में सरसों की फ़सल की बुआई करने के समय पायनियर के नए बीजों का उपयोग करके ज़्यादा पैदावार प्राप्त कर सकते हैं और नवीन टेक्नोलॉज़ी का प्रयोग करके अपने उत्पादन में वृद्धि कर सकते हैं पायनियर उड़ान कार्यक्रम किसानों के लिए बहूत ही सार्थक सिद्ध होगा और किसान समृद्धि की ओर बढ़ेगा यह जानकारी श्याम वीर चौधरी ने कही । किसानो की यात्रा पर जाने से पहले बहुत खुश देखो और प्रफुल्लित हुए कि कोर्टेवा किसानों को जहाज़ यात्रा के द्वारा भ्रमण करवाके नयी तकनीकी जानकारी दे रही है।

