भाजपा मण्डल खुडियाना की हुई बैठक में सेवा पखवाड़ा मनाने का लिया निर्णय
कठूमर (दिनेश लेखी) भाजपा मण्डल खुडियाना के शक्ति केन्द्र बडौदाकान पर सेवा पखवाड़े को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी विष्णु शर्मा की मार्गदर्शन में आयोजित की गई।
मंडल अध्यक्ष सियाराम पटेल ने बताया कि आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से लेकर 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़े के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। इस सेवा पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा मंडल क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम जगह आयोजित किए जाएंगे।
इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक सीताराम व्यास, कैलाश चन्द यादव, सुजान सिंह चौधरी, नरेंद्र शर्मा, मुकेश चन्द्र कोली, गौरव शर्मा, हरिओम फागणा, अशोक गुप्ता, मानसिंह नरूका, शिवराम अजीतपुरा, तेजसिंह जादौन, रामोतार कुमावत, हितेश सैन, शीशराम गुर्जर, श्यामवीर चौधरी, शोभाराम पटेल, नीरज सैनी, रामोतार चौधरी, बिजेंद्र यादव, पवन चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


