राजपूत सभा अलवर के सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष बने गोपाल सिंह नरूका पीपलखेडा
कठूमर (दिनेश लेखी)। राजपूत सभा जिला अलवर के जिला अध्यक्ष पद पर समाज ने कठूमर विधानसभा क्षेत्र के गांव पीपलखेड़ा निवासी पूर्व मंडी चेयरमैन गोपाल सिंह नरूका को सर्वसम्मति चुना गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट अजय राज शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर चुनाव कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:00 से 2:00 बजे तक कुल 6 लोगों ने अपना नामांकन दाखिल किया। जिनमें से शिवओम सिंह तंवर, बृजेंद्र सिंह बबेली, दशरथ सिंह शेखावत, इंदर सिंह, व बहादुर सिंह ने स्वेच्छा से अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद सभी की सहमति से गोपाल सिंह नरूका पीपलखेडा को निर्विरोध घोषित कर दिया गया।
इस दौरान सर्व समाज ने राजपूत सभा भवन अलवर में संकल्प लिया कि अलवर राज्य के संस्थापक राव प्रताप सिंह जी की मूर्ति की स्थापना शीध्र करवाई जावेगी।
इस मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष गोपाल सिंह नरूका ने कहा की मूर्ति की स्थापना का कार्य प्राथमिकता से किया जावेगा तथा कहा कि मुझे अध्यक्ष बनाए जाने पर सभी समाज का आभार जताया।
इस मौके पर सोनू सिंह भीटोली, दीपक सिंह तंवर, पृथ्वी सिंह नरूका, विजेंद्र सिंह चौहान, भूपेश सिंह शेखावत, पृथ्वी सिंह चौहान, रमेश सिंह चौहान, मानसिंह बालेटा, बजरंग सिंह नरूका, राहुल सिंह बालेटा, मानसिंह कसौदा, सूरजभान सिंह गौड, धर्मेंद्र सिंह नरूका, महिपाल सिंह, राजेश सिंह सहित समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया।