नौरंगपुरा बूढ बालाजी धाम आश्रम पर विशाल भजन संध्या का आयोजन 23 अक्टूबर को
नौरंगपुरा बूढ बालाजी धाम आश्रम पर विशाल भजन संध्या का आयोजन 23 अक्टूबर को
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) उपखंड क्षेत्र की सीमा पर स्थित नवरंगपुरा बूढ बालाजी धाम आश्रम पर अगले महीने 23 अक्टूबर को विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा l अगले महीने आयोजित होने वाले मेले को लेकर ट्रस्ट की तरफ से तैयारियां जोर-शोर से चल रही है l बूढ बालाजी धाम आश्रम ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ रामकुमार सिराधना ने जानकारी देते हुए बताया कि भजन संध्या के दौरान सुप्रसिद्ध भजन गायकारों द्वारा रात भर भजनों की रस गंगा प्रवाहित की जाएगी l डॉ सिराधना के अनुसार 24 अक्टूबर को सुबह पाटोउत्सव का कार्यक्रम आयोजित होगा l तत्पश्चात दिन में रसाकसी एवं भारत के कोने-कोने से आए हुए महिला एवं पुरुष पहलवानों द्वारा कुश्ती दंगल में दावा पेच भी दिखाया जाएगा l ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ रामकुमार सिराधना के अनुसार 24 अक्टूबर को दिनभर श्रद्धालु मंदिर परिसर में बालाजी महाराज के धोक लगाकर मन्नत मांगेंगे l इसके साथ ही दिन में मेले का आयोजन होगा जिसमें दूरदराज से आए हुए श्रद्धालु मेले में खरीदारी करेंगे l