शादियों में बढ़ती फिजूल खर्ची डीजे बाजे बंद करने के लिए मुस्लिम समाज की बैठक आयोजित
मुस्लिम समाज ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का लिया संकल्प
जोधपुर (बरकत खान) इस्लाह मुआशरा कमेटी की ओर से जोधपुर की कई मुस्लिम कोमो के सदर सेक्रेटरी की मीटिंग हज हाउस मे आयोजित हुई
कार्यक्रम संयोजक दानिश ने बताया कि समाज में फैल रही बुराइयां विशेष कर शादियों में फिजूल खर्ची , नाच गाना ,डीजे व बैंड बाजे मुस्लिम समाज में बंद करने के लिए कई कौमों ओर संस्थाओ के सदर सेक्रेट्री ने अपनी अपनी बात रखी!
मुख्य रूप से वक्ता कुरैशी समाज के सचिव खलील भाटी , मंजूर खान सिंधी, साजिद खान जोधाणा , यूनाइटेड उम्माह वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष अब्दुल रहीम सांखला, रंगरेज समाज के सचिव एडवोकेट कयुम अली , कोम तेलियान समाज के वहीद गजदर, कोम सोदागरान के इकबाल अंसारी व रशीद अंसारी , कॉम मेड़ती सिलावट के अनवर सिसोदिया और मतीन सहित कई वक्ताओं ने एक आवाज में शादियों में फेली खुराफातों और समाज में फैली बुराइयों को खत्म कर समाज को मजबूत बनाने का आह्वान किया
मंच संचालन डॉक्टर अब्दुल्ला खालिद ने किया
इस मौके पर सलीम पंवार,सूर्यनगरी जुमले पंचायत कौम कांठे वाले लौहारान के अध्यक्ष इस्हाक अहमद व आरिफ़ अहमद ताजावत,इकबाल अंसारी, इकबाल अली रंगरेज ,मोहम्मद हारुन शाह, कमरुद्दीन घोसी, रमजान खान चौपदार, शाहिद मोदी, सुभान खान मीर, और इस्लाही मुआशरा कमेटी के तमाम मेंबर मुस्लिम समाज की कई समाज के पदाधिकारी कई सोसायटी व तंजीमो के जिम्मेदार बुद्धिजीवी समाजसेवी उपस्थित रहे!

