देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर रामगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन

केंद्रीय मंत्री, राज्य मंत्री, विधायक की मौजूदगी में मात्र 16 यूनिट ही रक्तदान हुआ, रामगढ़ तहसीलदार अंकित गुप्ता ने भी किया रक्तदान

Sep 17, 2025 - 13:37
 0
देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन को लेकर रामगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन

रामगढ़ (अलवर ) देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा शक्ति पखवाड़ा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ में विशेष कैंप रक्तदान शिविरका आयोजन किया गया। इस अवसर पर नारी सशक्तिकरण अभियान को केंद्रित करते हुए विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया। कैंप में महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा आत्मनिर्भरता से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।

जिला मुख्यचिकित्सा प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां प्रदान कीं और बताया कि स्वस्थ महिला ही एक स्वस्थ समाज की नींव होती है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने पोषण, स्वच्छता और बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त किया जाए, इसकी भी विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अलवर सांसद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव राजस्थान के वन मंत्री संजय शर्मा रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता रामगढ़ पंचायत समिति प्रधान नसरू खान पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंहपाटा जिला महामंत्री भाजपा रामावतार चौधरी गणमान्य लोग भी शामिल हुए और नारी सशक्तिकरण को समाज के विकास का आधार बताते हुए सभी को सहयोग करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित और आत्मनिर्भर होंगी तभी परिवार और समाज प्रगति कर सकेगा।

सेवा शक्ति पखवाड़ा के इस आयोजन ने महिलाओं में नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया। कैंप के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और विभिन्न योजनाओं एवं अधिकारों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इस तरह का आयोजन समाज में महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ। रक्तदान शिविर के दौरान मात्र 16 यूनिट ही  जुटा पाए जिनमे स्वयं तहसीलदार अंकित गुप्ता उनके वाहन चालक मानसिंह चौधरी व विधायक के अंगरक्षक सहित डीसीबी बैंक अलवर शाखा द्वारा तीन कर्मचारियों के द्वारा भी रक्तदान दिया गया

कैंप के दौरान चिकित्सा स्टाफ में मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अमित राठौर डॉ मंजू शर्मा डॉक्टर बाबूलाल यादव डॉक्टर जितेंद्र शर्मा प्रेम शर्मा इनके साथ-साथ रामगढ़ उपखंड अधिकारी अनिल कुमार मीणा तहसीलदार रामगढ़ अंकित गुप्ताभाजपा मंडल अध्यक्ष भगवान सैनी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन राजकुमार यादव एडवोकेट दिनेश शर्मा एडवोकेट लाखन दत शर्मा एडवोकेट रोहतास सैनी सुभाष जैमिनी विजय शेखावत लकी कुकरेजागोविंद सैनी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कश्यप परमजीत सिंह पुंज जिला महामंत्री अल्पसंख्या सहित डीसीबी बैंक अलवर शाखा के सुरेश कुमार हरि सिंह कविता दीपक लोचन सिंह   लोग भी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................