अवैध आरा मशीन सीज, लकडी से भरा ट्रेक्टर-ट्रॉली जप्त, वन माफियों में खलबली

डीएफओं मानस सिंह बोले जिलेभर में चलेगा अभियान

Nov 1, 2025 - 11:21
 0
अवैध आरा मशीन सीज, लकडी से भरा  ट्रेक्टर-ट्रॉली जप्त, वन माफियों में खलबली

हलैना, (विष्णु मित्तल )  वन विभाग के उप वन संरक्षक मानस सिंह और उनकी टीम ने धरती को हरियालीयुक्त कायम रखने और अवैध आरा मशीन संचालन की रोकथाम को भरतपुर जिले में अभियान चला रखा है,जिससे वन माफियां और अवैध आरा मशीन मालिकों में खलबली मची हुई। अभियान के तहत भरतपुर रेन्ज के आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर कार्यवाही की गई और 12 आरा मशीन सीज तथा 2 हजार 663 क्विंटल हरी लकडी जप्त की। डीएफओं बोले कि रेन्ज भरतपुर क्षेत्र के सेवर और उच्चैन थाना क्षेत्र के अलावा अब वैर,बयाना,भुसावर,नदबई उपखण्ड में अभियान चलाया जाऐगा। उप वन संरक्षक मानस सिंह ने बताया कि जिले के गांव सेवर,कुरका,उच्चैन,कुन्देर,लुधावई सहित अन्य गांवों में अवैध संचालित 12 आरा मशीन सीज की गई और एक लकडी से भरा टैªक्टर-ट्रॉली सहित हजार 663 क्विंटल लकडी जप्त की गई है। उन्होने बताया कि ये अभियान जारी रहेगा और जहां भी अवैध आरा मशीन का संचालन मिला,तो आरा मशीन सीज कर उसके मालिक के खिलाफ वन एक्ट के तहत कार्यवाही होगी। वैर-भुसावर उपखण्ड के कई गांवों में अवैध आरा मशीन संचालन की भनक लगी है,जिनकी ग्रामीण शिकायत भी कर रहे है,अब वैर,भुसावर,नदबई,बयाना उपखण्ड क्षेत्र में अभियान चलेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है