जयपुर में होगा श्री श्याम भजन संध्या परिवार का 33वाँ वार्षिक महोत्सव
जयपुर (गिर्राज सौलंकी)
जयपुर मे प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्री श्याम भजन संध्या परिवार सेवा समिति जयपुर अपना 33वाँ वार्षिक महोत्सव एवं विशाल भजन रस गंगा का आयोजन करने जा रही है। यह भव्य आयोजन 19, 20 और 21 सितंबर को खंडेलवाल कॉलेज, शास्त्री नगर, जयपुर के प्रांगण में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न होगा संस्था के अध्यक्ष सुरेश पाटोदिया ने बताया कि मयूर काम्प्लेक्स के सामने कलश यात्रा के स्वागत के लिए एक विशाल मंच बनाया जाएगा इस विशाल मंच से कलश यात्रा पर फूलों की वर्षा होगी व लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क पर फूल बिछायें जाएंगे व उपस्थित समुदाय द्वारा 251 दीप जलाकर बाबा श्याम की आरती की जाएगी।