दोंगड़ा ग्राम पंचायत में बेटी जन्मोत्सव पर पौधारोपण

Sep 19, 2025 - 13:31
 0
दोंगड़ा ग्राम पंचायत में बेटी जन्मोत्सव पर पौधारोपण

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
   समीपवर्ती ग्राम पंचायत दोगडा में ग्रामीण सेवा शिविर के तहत महिला अधिकारिता विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बेटी जन्मोत्सव पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी मनीष कुमार जाटव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
         महिला अधिकारिता विभाग की सुपरवाइजर नीरज शर्मा ने बताया कि शिविर में विभागीय योजनाओं जैसे लाडो प्रोत्साहन योजना, कालीबाई भील उड़ान योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना तथा मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़कर समाज में उनकी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करना है।
       कार्यक्रम में पउपस्थित महिलाओं को घरेलू हिंसा एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को यह भी बताया कि उनके लिए सुरक्षा एवं सहायता प्रदान करने वाले पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र, वन स्टॉप सेंटर तथा महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही महिलाओं की मदद और त्वरित सहायता के लिए 181 महिला हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, जिस पर कभी भी संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर ग्राम साथिन सुष्मा कार्यकर्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग से उषा जी , आशा सहयोगिनी तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................