अर्पण सेवा फाउंडेशन द्वारा 'कुटुम्ब प्रबोधन' कार्यक्रम का आयोजन: संयुक्त परिवार और संस्कारों के संरक्षण पर दिया बल
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) अर्पण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में दहमी स्थित मां मंशा मंदिर प्रांगण में 'कुटुम्ब प्रबोधन' कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अर्पण सेवा फाउंडेशन के कुटुंब प्रबोधन आयाम प्रमुख कृष्ण कुमार यादव (श्री राम पाइप )रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता ने समाज में पारिवारिक विघटन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में संयुक्त परिवार की परंपरा को जीवित रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने के महत्व पर विशेष जोर दिया।
डाक्टर राजेश मेहता के द्वारा मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले नुकसान और परिवारों के बीच बढ़ती दूरियों के प्रति भी सचेत किया गया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि परिवार के सदस्यों के बीच आपसी संवाद को कैसे बढ़ाया जाए और आपसी संबंधों में आई कड़वाहट को कैसे दूर किया जाए।
कार्यक्रम के श्रीमती शालिनी यादव ने बच्चों के केरियर को लेकर मार्गदर्शन किया, व सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य बनाकर कार्य करने को प्रेरित किया महिलाओं,युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग-अलग खेलकूद के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
साथ ही फाउंडेशन परिवार सदस्यों द्वारा राठ गौशाला दहमी में गौमाता की सेवा के लिए हरी सब्जी व गुड की सवामणी फाउंडेशन सदस्य महावीर योगी के द्वारा की गई, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने उत्साहपूर्वक सहयोग किया। कार्यक्रम का मंच संचालन रणबीर गुरुजी द्वारा किया गया, कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह प्रजापति ने मंदिर कमेटी का धन्यवाद ज्ञापित किया और उपस्थित अतिथियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अर्पण सेवा फाउंडेशन के सचिव एडवोकेट भूपेंद्र प्रजापति,पुर्व नेता प्रतिपक्ष ओम यादव,धर्मेंद्र यादव (एक्सईएन), दिलबाग सिंह, हीरालाल प्रजापति, राकेश कुमार मुच्छल, डाक्टर भूपेंद्र यादव, दोलतराम यादव, संदीप यादव, जगदीश प्रसाद, प्रदीप सुरेडिया, कृष्ण कुमार यादव, सुरेंद्र कुमार डाक्टर रविन्द्र वर्मा मातृशक्ति आयाम प्रमुख महिला श्रीमती लाली देवी, पुर्व पार्षद निधि यादव, श्रीमती शालिनी यादव अंकज्योतिष विशेषज्ञ, श्रीमती भगवती देवी, श्रीमती सुनीता और श्रीमती कैलाश देवी के साथ-साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति, बच्चे और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।