राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा में स्नातक तृतीय व पंचम सेमेस्टर में प्रवेश नवीनीकरण शुल्क जमा की अंतिम तिथि 22 सितम्बर
मालाखेडा (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले के राजकीय महाविद्यालय मालाखेडा में स्नातक तृतीय सेमेस्टर व पंचम सेमेस्टर के लिए अस्थायी प्रवेश नवीनीकरण एवं शुल्क जमा की अंतिम तिथि 22 सितम्बर 2025 है | इसके लिए महाविद्यालय में अध्ययनरत स्नातक द्वितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा दे चुके विद्यार्थियों को उनकी अगली कक्षाओं में पूर्णतया अस्थायी रूप से प्रमोट किया जा चुका है | इन विद्यार्थियों द्वारा ई मित्र के माध्यम से अपना शुल्क जमा करवाने के पश्चात ही उनका अगली कक्षा हेतु अस्थायी प्रवेश नवीनीकरण हो सकेगा।