"शहरी सेवा शिविर-2025" शिविर में विभिन्न योजनाओं एवं लम्बित कार्यों का निस्तारण

Sep 19, 2025 - 14:20
 0
"शहरी सेवा शिविर-2025" शिविर में विभिन्न योजनाओं एवं लम्बित कार्यों का निस्तारण

तखतगढ़ (बरकत खा)

नगर पालिका तखतगढ़ में "शहरी सेवा शिविर-2025" राज्य सरकार के निर्देशानुसार शिविर में विभिन्न योजनाओं एवं लम्बित कार्यों का निस्तारण किया गया उक्त शिविर वार्ड संख्या 04 व 05 हेतु आयोजित किया गया। स्वच्छता सेवा पखवाडा के तहत् उक्त वार्डो में विशेष सफाई अभियान चलाया गया तथा डी.डी.टी. पाउडर एवं फोगिंग का छिडकाव किया गया। शिविर में विभिन्न प्रकरण यथा 69ए के तहत् 3 प्रकरण, नामान्तरण के 2 प्रकरण, यू.डी. टैक्स के 1 प्रकरण, घर-घर कचरा संग्रहण शिकायत निस्तारण 2 प्रकरण, जीवीपीएस हटाने के 7 प्रकरण, वार्डो स्ट्रीट लाईट लगाने / मरम्मत संबंधित 15 प्रकरण, जन्म-मृत्यु/विवाह पंजीयन के 1 प्रकरण, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में 1 आवेदन प्राप्त, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना में ऋण वितरण किया गया 1 आवेदन प्राप्त एवं निस्तारित 2 प्रकरण, पेयजल पाईप लाईनो के लीकेज रिपेयरिंग 2 प्रकरण, विद्युत विभाग के त्रुटिपूर्ण मीटर संबंधी 2 प्रकरण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल नवीन पात्र व रिवार/सदस्यों की आधार सीडिंग 1 प्रकरण, सामाजिक सुरक्षा पेशन वार्षिक सत्यापित 2 प्रकरण, पालनहार योजना में नवीनीकरण के 3 प्रकरण, निस्तारित किये गये।
उक्त कार्यक्रम में  कालूराम कुम्हार, उपखण्ड अधिकारी महोदय सुमेरपुर द्वारा शिविर मे निरीक्षण किया गया निरीक्षण कर उनके द्वारा पट्टे भी वितरण किये गये साथ ही अध्यक्ष  ललित कुमार रांकावत, अधिशाषी अधिकारी  मगराज चौधरी, पार्षदगण, एवं पाालिका समस्त पालिका कार्मिक आदि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................