प्रधान नसरु खान के नेतृत्व पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए राहत सामग्री एकत्र कर पंहुचाई
रामगढ़ अलवर (राधेश्याम गेरा)
रामगढ़ पंचायत समिति प्रधान नसरु खान के नेतृत्व में सरपंच ईसाख खां,हाजी दीनू खान व अन्य लोगों द्वारा उनके अपने गांव शहजपुर से पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए राहत सामग्री आटा, दालें,मसाले, वस्त्र,रजाई,कम्बल, बाल्टी आदि एकत्र कर पंजाब के बाढ़ पीड़ित शिविर में पंहुचाई गई। वंहा बाढ़ प्रभावित शिविरों में पीड़ित परिवारों के लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रधान नसरु खान ने कहा कि पंजाब हमारे देश का अन्नदाता प्रदेश है। हर आपदा के समय पंजाब के लोग बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए देश के अन्य प्रांतों के लोगों की सहायता करते रहे हैं। और आज जब पंजाब के लोगों पर आपदा विपत्ति आन पड़ी है तो हमारा भी फर्ज बनता है कि हम बिना किसी जातिये भेदभाव के आप लोगों की सहायता करें।
दो गाड़ियों से राहत सामग्री पहुंचाने के लिए शहजपुर गांव से प्रधान नसरु खान,हाजी दीनू खान, पंचायत समिति सदस्य हरीश कुमार, सरपंच ईसाख खां,समसू खान, अयूब खान,सुखवेंद्र दुधिया, औमप्रकाश सेवल,सुफेदा खान सहित एक दर्जन लोग शनिवार रात को हुए और आज बारह बजे बाद पंहुच राहत सामग्री वितरित की।


