सैनी सभा संस्था रजि द्वारा सामूहिक विवाह समिति की बैठक व द्वितीय परिचय सम्मेलन का हुआ आयोजन
कोटपूतली (भारत कुमार शर्मा):- सैनी सभा भवन नंबर 1 में सैनी सभा संस्था रजि द्वारा सामूहिक विवाह समिति की बैठक आयोजित की गई।इस बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष रामकुमार सैनी ने की।समिति के मीडिया प्रभारी बिल्लूराम सैनी ने बताया कि आज परिचय सम्मेलन में तीन जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हुआ है व टोटल 9 जोड़ो रजिस्ट्रेशन हो चूका है। समिति के उपाध्यक्ष उदय तोदवाल ने भामाशाहों की जानकारी दी कि विवाह सम्मेलन का स्थान श्रीलक्ष्मीनारायण देवस्थान,कृष्णा टॉकीज के सामने,कोटपूतली में होगा।अगला परिचय सम्मेलन 27 सितंबर 2025 को आयोजित किया जाएगा और इसमें जोड़ों का रजिस्ट्रेशन एक रुपया रहेगा।समिति ने लोगों से अधिक से अधिक जोड़ों का रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की है।इस बैठक में पूर्व अध्यक्ष राकेश सैनी,सैनी समाज के अध्यक्ष रामसिंह सैनी, उपाध्यक्ष प्रकाश तोदवाल, सचिव योगेश सैनी, धर्मवीर सैनी, समिति सचिव विजय सैनी,भाजपा अध्यक्ष अरुण सैनी,ओमप्रकाश सैनी (बीमा वाले),संरक्षक ललित सैनी,रामजीलालसैनी(PWD), नरेश मेडिकल,एडवोकेट पवन सैनी, ख्यालीराम सैनी,महावीर साखला,दिनेश सैनी आदि सैनी बंधु मौजूद रहे।

