बुनियादी साक्षरता परीक्षा का आयोजन

Sep 21, 2025 - 14:10
 0
बुनियादी साक्षरता परीक्षा का आयोजन

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा)
धामेड़ा रोड पर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरडी नारायणपुर में बुनियादी साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया।  केंद्र अधीक्षक चरणजीत सिंह ने बताया कि राजस्थान सरकार निदेशालय साक्षरता एवं सतत शिक्षा राजस्थान जयपुर के निर्देशन में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक परीक्षा का आयोजन कराया गया ।  परीक्षा केंद्र पर आवंटित लक्ष्य 80 था ।  जिसमें पंजीकृत शिक्षार्थी 52 थे सभी पंजीकृत शिक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया ।  साक्षरता प्रभारी डॉ भीम सिंह जाट ने बताया कि बुनियादी साक्षरता परीक्षा पढ़ना ,लिखना और संख्यात्मक ज्ञान पर आधारित थी उत्तर पुस्तिका में तीन भाग थे प्रत्येक भाग 50-50 अंक का था इस दौरान पर्यवेक्षक जगदीश प्रसाद सैनी ,साक्षरता सर्वे अधिकारी सुरेश यादव , वीक्षक कृष्ण कुमार योगी, सहायक कर्मचारी रामकिशन मीणा एवं शिक्षार्थी उपस्थित रहे । 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................