मधु किन्नर हत्याकांड का खुलासा:आपसी रंजिश को लेकर हुई थी हत्या,हत्या के लिए शूटर को 10 लाख रुपए
नीमराना ( देवराज मीणा)
कोटपुतली बहरोड़ जिले के नीमराणा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए समाजसेवी मधु किन्नर की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। घटना 10 सितंबर की शाम को हुई थी, जब मधु किन्नर अपने साथियों के साथ नीमराणा मोल्डिया गांव में अपनी कार में बैठी थी। तभी बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिसमें मधु किन्नर की मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।पुलिस टीम ने लगातार सघन प्रयासों के बाद मुख्य आरोपी नरेश उर्फ सोनिया उर्फ जरिना पुत्र कृष्णासिंह जाटव निवासी मथुरा, हाल निवासी फरीदाबाद, हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पहले भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और वह 6 माह तिहाड़ जेल में रह चुकी है।फिलहाल तीन आरोपी पवन उर्फ टिंकू, सीमा बंजारा, और महावीर जाटव फरार हैं, जिनकी तलाश पुलिस टीमें कर रही हैं।
कोटपूतली-बहरोड़ एसपी देवेंद्र कुमार विष्णु विश्नोई ने बताया- किन्नर गुरु मधु शर्मा की गुरु सीमा किन्नर से रंजिश चल रही थी। सीमा किन्नर मधु किन्नर की हत्या करवा कर अपना एरिया बढ़ाना चाहती थी। इन दोनों के बीच चल रहे विवाद का मामला पुलिस थाने में दर्ज है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।एसपी देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी नरेश से गहन पूछताछ की जा रही है वहीं मधु किन्नर की मौत के बाद इलाके में रोष और आक्रोश का माहौल बना हुआ था। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना में शामिल पवन उर्फ टिंकू, सीमा बंजारा, और महावीर जाटव फरार हैं, जिनको जल्द ही दबोच लिया जाएगा।