ग्रामीणों की पीड़ा मेरी अपनी पीड़ा- सांसद लुंबाराम चौधरी

Sep 27, 2025 - 17:10
 0
ग्रामीणों की पीड़ा मेरी अपनी पीड़ा- सांसद लुंबाराम चौधरी

 सिरोही (रमेश सुथार)

हाल ही में मनोरा गाँव में हुई चोरियों से व्यथित ग्रामीणों की आवाज सुनने आज सांसद लुंबाराम चौधरी,    जिला अध्यक्ष डॉ. श्रीमती रक्षा भंडारी, विक्रम भाई देवासी, मंडल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित, महामंत्री गणपत सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश दवे, प्रधान हसमुख मेघवाल, उप प्रधान नारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष छगन घांची, जिला प्रवक्ता विजय सिंह, परमवीर सिंह, शिवगंज मंडल अध्यक्ष राजू भाई एवं जावाल मंडल अध्यक्ष विक्रम माली , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेंद्र पुरोहित मनोरा गाँव पहुँचे।

इससे पूर्व बरलूट मंडल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित दोपहर में ही गाँव पहुँच गए थे, जहाँ उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें धैर्य रखने की अपील की। उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मनकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित कर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।

सभा को संबोधित करते हुए सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि “ग्रामीणों की पीड़ा मेरी अपनी पीड़ा है।” उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रशासन को सख़्त निर्देश दे दिए गए हैं और 7 दिन के भीतर चोरियों का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

जिला अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि भाजपा संगठन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा और ग्रामीण विकास के मुद्दों को प्राथमिकता से समाधान कराने की बात कही। विक्रम भाई देवासी ने भी ओटाराम जी देवासी की ओर से संवाद करते हुए कहा कि ग्रामीणों की हर बात सुनकर उसका उचित समाधान किया जाएगा

बरलूट मंडल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित ने कहा कि भाजपा राजनीति से ऊपर उठकर जनसेवा को ही अपना धर्म मानती है और हर समय जनता की सेवा के लिए तत्पर रहती है।

इस अवसर पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता रतनाराम पुरोहित, अचल सिंह पुरोहित वागाराम पुरोहित, सरवन सिंह राव, तारा राम पुरोहित, प्रताप पुरोहित, कन्हैया लाल, देवाराम माली सहित सैकड़ों ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भाजपा नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और गाँव में नियमित पुलिस गश्त व स्थायी सुरक्षा व्यवस्था की मांग रखी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................