खेरली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की "वोट चोर गद्दी छोड़” रैली एवं हस्ताक्षर अभियान की समीक्षा बैठक हुई संपन्न
खेरली / दिनेश लेखी। कस्बे के नंदलाल रिसोर्ट में कठूमर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 3 अक्टूबर को होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़” रैली एवं हस्ताक्षर अभियान की चल रही तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई।
इस दौरान अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने, घर-घर जाकर आमजन को जोड़ने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही रणनीति बनाई गई कि किस प्रकार बूथ स्तर तक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी निभाकर हस्ताक्षर अभियान को जन आंदोलन का रूप दें।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि रैली और हस्ताक्षर अभियान को अभूतपूर्व सफलता दिलाई जाएगी और जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाया जाएगा।