मन्दिर के दर्शन करने गई लक्ष्मी देवी लापता :परिजन व रिस्तेदार हुए परेशान

Sep 27, 2025 - 16:40
 0
मन्दिर के दर्शन करने गई लक्ष्मी देवी लापता :परिजन व रिस्तेदार हुए परेशान

भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)

भरतपुर,शहर  की सुभाष नगर कॉलोनी रघु आटा चक्की निवकटवर्ती 75 वर्षीय श्रीमती लक्ष्मी देवी स्व0रमेश चन्द बंसल के लापता होने से उसके परिजन,रिस्तेदार व पडौसी लोग बेहद परेशान है,जो गत दिनों मन्दिर के दर्शन करने गई और उसके बाद घर नही लौटी,जिसकी तलाश में पुलिस व परिजन जुटे हुए है। सुरेन्द्र बंसल एवं मोहन बसंल ने बताया कि उनकी माता लक्ष्मी देवी रोजाना की तरह 23 सितम्बर को सुबह करीब 8 बजे मन्दिर के दर्शन करने गई,जो देर सायं तक घर नही लौटने पर परिवार के सभी सदस्य चिन्तित हो गए और शहर के सभी मन्दिरों पर जाकर तलाशा गया,लेकिन मां नही मिली,उसके बाद परिवार व रिस्तेदारों के घर गए,जहां भी मां को तलाशा गया,लेकिन मां नही मिली। उसके बाद पुलिस थाना पहंुचकर मां लक्ष्मी देवी के लापता होने की सूचना दी,पुलिस ने भी मां को शहर में तलाशा,लेकिन मां नही मिली। पुलिस ने एक बार शहर के सभी मन्दिर,अपना घर,स्वास्थ्य मन्दिर सहित मथुरा व वृन्दावन में तलाश करने की बोल दिया और उसके बाद मां के गुम होने की रिर्पोट दर्ज की बोल दिया। उन्होने बताया कि करीब 7-8 साल पहले पिता रमेशचन्द बंसल की मृत्यु हो गई,जिसके बाद रोजाना मां मन्दिर के दर्शन करने जाती और कभी-कभी मथुरा व वृन्दावन भी चली जाती थी। मां के लापता होने से परिवार व रिस्तेदारी में दुःख छाया हुआ है और मां की तलाश में जुटे हुए है। युवा अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश गुप्ता अचार वाले ने बताया कि सुरेन्द्र बंसल एवं मोहन बंसल की 75 वर्षीय माता लक्ष्मी देवी बंसल के 23 सितम्बर से गुम होने से उसके परिजन बेहद परेशान है,जिस किसी इनकी मां नजर आए,तो उसकी सूचना पुलिस तथा 9887527944 एवं 9887960085 पर देने का कष्ट करे और इनकी मां की तलाश कराने में सहयोग करें। जिसका इनका परिवार एवं अग्रवाल समाज अभारी रहेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................