कठूमर में नव देवीयो की चैतन्य देवीयो की दिव्य झांकीयो का हुआ आयोजन

Sep 27, 2025 - 16:47
 0
कठूमर में नव देवीयो की चैतन्य देवीयो की दिव्य झांकीयो का हुआ आयोजन

कठूमर / दिनेश लेखी।      प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के उप सेवा केन्द्र कठूमर के तत्वावधान में मुख्य बाजार स्थित झोपड़ी वाली गणेश मंदिर के प्रांगण में रात्रि 8 बजे नव देवीयो की चैतन्य देवीयो की दिव्य झांकीयो का कार्यक्रम नगर केन्द्र प्रभारी राजयोगिनी हीरा बहन की अध्यक्षता में आयोजित रखा गया। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कठूमर विधायक रमेश खींची थे तथा विशिष्ठ अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शेर सिंह मीणा, सुनील कुमार बजाज, गोपश भारद्वाज व राजा खंडेलवाल थे।
नव देवीयो के दिव्य अलौकिक देवियों के सजे  कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में एक आकर्षक नृत्य"प्यारा सजाया तेरा द्वार भवानी" विष्णु कुमार ने प्रस्तुत किया गया।ब्रम्हाकुमारी डिम्पल व कुमारी किशोरी एक ज्ञान वर्धक लघु नाटिका "अज्ञान नींद से जागो"प्रस्तुत किया जिसे श्रोताओं ने बहुत पसन्द किया गया।"रण में कूद पड़ी मां महा काली" गीत पर सुन्दर चित्तार्षक नृत्य प्रस्तुत किया। श्री राधा रानी वह श्री कृष्ण की सुन्दर अठकैलिया  का चित्रण  "में बरसाने की छोरी"नृत्य के माध्यम से सरोज कुमारी व विष्णु कुमार ने किया। कुमारी इन्दु व कुमारी खुशी एण्ड पार्टी ने समाज सुधार के लिए एक लघु नाटिका "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ"का कुशल मंचन किया। एक नृत्य नाटिका "महीसासुर का बध"कुमारी सरोज एण्ड पार्टी ने कुशल मंचन किया। 
राजयोगिनी ब्रम्हाकुमारी हीरा बहन ने अपने उद्धवोधन में कहा कि कन्याऐ देवी का ही स्वरूप होती है। देवी सदा देने वाली होती हैं। वे सदा पूज्यनीय और महान होती है।धन, दौलत ,शक्ति,दया के लिए भक्तजन इनके आगे नतमस्तक होकर मांगते रहते हैं। इनकी महानता के कारण इनके पवित्र मंदिर पहाड़ों पर स्थित है।
कार्यक्रम में ब्रम्हाकुमारी तारेश बहन, प्रीती बहन, राधा बहन, रूप राम आदि ब्रम्हावत्स भी उपस्थित थे।कुशल मच संचालित ब्रम्हाकुमारी राधा बहन ने किया। उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................