इंटर डिस्ट्रिक्ट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम बाड़मेर के लिए अलवर जिले के युवाओं का दल हुआ रवाना

Jan 15, 2026 - 14:57
 0
इंटर डिस्ट्रिक्ट यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम बाड़मेर के लिए अलवर जिले के युवाओं का दल हुआ रवाना

नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत विभाग अलवर द्वारा अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन होटल इंद्रप्रस्थ रिजॉर्ट बाड़मेर में 16 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक आयोजित होगा जिसमें 37 युवाओं का दल पांच दिवसीय भ्रमण के लिए अलवर रेलवे जंक्शन से रवाना हुए। श्रीकृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति सचिव सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम में संतोष तारेश जोरवाल अलवर जिले का, लोकेश सैनी नारायणपुर ब्लॉक, सुरेश कुमार चौधरी थानागाजी ब्लॉक, लेखराज मीणा राजगढ़ ब्लॉक, हरिओम गुर्जर उमरैण ब्लॉक, निकिता खैरथल ब्लॉक, देवेंद्र यादव किशनगढ़बास ब्लॉक, दीनबंधु तिजारा ब्लॉक का बाड़मेर जिले में प्रतिनिधित्व करेंगे।

 इस कार्यक्रम में अलवर जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 37 युवा युवतियां शामिल हुए। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार की योजना एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, युवा संवाद, पंचप्रण व विकसित भारत 2047, एक भारत श्रेष्ठ भारत, नशा मुक्ति अभियान, साइबर सिक्योरिटी जागरूकता, वित्तीय प्रबंधन पर व्याख्यान, खेलकूद इत्यादि गतिविधि आयोजित करवाई जाएगी। जिला युवा अधिकारी पंकज यादव ने युवाओं के दल को मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं देकर कहा कि इंटर यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम से अलवर जिले के युवा बाड़मेर की ऐतिहासिक विरासत, कला, संस्कृति, जीवन शैली, वेशभूषा, रहन-सहन, खान-पान आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर नितिन, अमित, पल्लवी, सपरा खत्री, देशराज मीणा, मोनूसिंह, भावना सैनी, नितेश यादव, सौरव हिमांशी सैनी, तमन्ना गुप्ता, तमन्ना लखेरा, हिमांशी आदि मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................