खेरली में सैनी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ आयोजित
कठूमर/ दिनेश लेखी। सैनी समाज विकास समिति खेरली के तत्वावधान में रविवार को सैनी समाज धर्मशाला सौंखर रोड, खेरली में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक रमेश खींची एवं विशिष्ट अतिथि हीरालाल सैनी जिला प्रमुख दौसा, पप्पू भाई प्रधान अलवर रहे।
अध्यक्ष मोहरसिंह सैनी आढतियां ने बताया कि कठूमर विधायक रमेश खींची ने समाज की 61 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। जिसमें शैक्षणिक सत्र-2023-24 व 2024-25 के ऐसे छात्र, छात्राऐं जिन्होने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर या केन्द्रीय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10 वीं व 12 वीं में 75% या इससे अधिक अंक प्राप्त किये है।, शैक्षणिक सत्र-2023-24 व 2024-25 की स्नातक 70% व स्नाकोत्तर परीक्षाओं में 60% या इससे अधिक प्राप्तांको वाले छात्र/छात्राएँ और केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की सेवाओं में समाज के ऐसे नवनियुक्त कर्मचारी, अधिकारी, जेईई, नीट, सी.ए., क्लैट आदि में 1 जनवरी 2023 से 31.08.2025 तक चयनित सभी प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
इस मौके पर नगरपालिका खेरली चेयरमैन, मुरारीलाल पार्षद, भगवान आढतिया, हीरालाल पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी, नेमीचन्द, दीपक पार्षद, परसराम आढतिया, मानक चंद, पुरुषोतम, नन्दराम सरपंच, महेन्द्र डायरेक्टर सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।