आशापुरा माताजी जा रहे पैदल यात्रा संघ का दुजाना गांव पहुँचने पर किया गाजों बाजों के साथ जोरदार स्वागत

Sep 29, 2025 - 02:10
 0
आशापुरा माताजी जा रहे पैदल यात्रा संघ का दुजाना गांव पहुँचने पर किया गाजों बाजों के साथ जोरदार स्वागत

सुमेरपुर/ पाली (राकेश कुमार लखारा)

सुमेरपुर: रविवार को सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के खिवान्दी गांव से 36 कौम के विक्रम सिंह देवडा के नेतृव में 50 सदस्यों का एक पैदल यात्रा संघ कुलदेवी आशापुरा माताजी मन्दिर नाडोल दर्शनार्थ के लिए रवाना हुआ था, इस पैदल यात्रा संघ के दुजाना गांव पहुँचने पर ग्राम विकास अधिकारी सुरेश सिंह राजपुरोहित के सानिध्य मे राहुल मीणा सहित ग्रामीणजनों ने पैदल यात्रा संघ मे सम्मिलित यात्रियों को फुल मालाएं पहनाकर गाजो बाजों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। वही वहां पर पैदल यात्रियों के स्वागत को लेकर पहले से ही खड़े ग्रामीणों ने पैदल यात्रियों का कुमकुम का तिलक लगा कर फुलमाला पहना कर ढोल नगाड़ों के साथ रंग बिरंगी गुलाल से स्वागत कर उन्हें आगे की यात्रा के लिए आशापुरा माताजी के जयकार लगाते हुए रवाना किया। इस मौके पर राहुल मीणा, नरपत मीणा, छगन लाल मीणा, भरत मीणा, श्रवण मीणा, किशोर मीणा, गौतम मीणा, दुदाराम मीणा सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................