अग्रसेन महिला महाविद्यालय खेरली में डांडिया महोत्सव का हुआ आयोजन
खेरली (दिनेश लेखी) कस्बे के स्थानीय अग्रसेन महिला महाविद्यालय में नवरात्रि के पावन अवसर पर डांडिया महोत्सव का भव्य शुभारंभ बीएड कॉलेज प्राचार्य डॉ अनुराधा लवानिया एवं पीजी कॉलेज उप प्राचार्य डॉ नेहा गोयल ने मां के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। नवरात्रि के पावन अवसर पर आदि शक्ति की प्रतीक मां की भक्ति के गानों पर छात्राओं ने डांडिया की प्रस्तुतियां दी।डांडिया के इस उत्सव पर छात्राएं पूरे जोश और उत्साह में नजर आईं।
इस अवसर पर ओमवती देवी, हेमलता गोयल, कृष्णा शर्मा, रेखा जैन, चंचल अग्रवाल, सीमा पांडे ने छात्राओं के साथ गरबा किया। भूप चंद शर्मा, संतोष शर्मा, मोनू साहू, रूपेश शर्मा, नितेश कुंतल, मंगल सिंह, मोहन गुर्जर, मोहन जाट, देवेंद्र सिंह, सौरभ अग्रवाल, ललतेश तिवारी, तरुण जैन, जय प्रकाश, सतीश शर्मा, रामनिवास अवस्थी, भगवान सहाय एवं जगमोहन अग्रवाल ने छात्राओं के जल पान की व्यवस्था की।