राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कठूमर का पथ संचलन 5 अक्टूबर को
कठूमर। (दिनेश लेखी) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उपखंड कठूमर का पथ संचलन रविवार 5 अक्टूबर को दोपहर तीन बजे पंचायत समिति से प्रारंभ होगा।
इस मौके पर स्वयंसेवकों द्वारा विजयदशमी उत्सव एवंम शस्त्र पूजन कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। पथ संचलन में इस बार अनेक नन्हे स्वयंसेवक भी भाग लेंगे।
उपखंड कार्यवाह सुरेश खंडेलवाल ने बताया कि पथ संचलन पंचायत समिति प्रांगण से प्रारंभ होकर अहिंसा सर्किल, अम्बेडकर पार्क, जनुथरिया मोहल्ला, सोती मौहल्ला, मुख्य बाजार होते हुए पुनः पंचायत समिति पहुंचेगा। जहां जिला प्रचारक रोहित जी अपना बौद्धिक प्रदान करेंगे।