राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया विजयदशमी उत्सव
लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन
कस्बे में विजयदशमी उत्सव खंडेलवाल धर्मशाला में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख समाज सेवी लल्लू राम सैनी रहे। एवं बौद्धिक करता पदम सिंह जिलाध्यक्ष भारतीय किसान संघ थे। बौद्धिक में पदम सिंह ने कहा कि यह वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक का शताब्दी वर्ष है। इस वर्ष में प्रत्येक स्वयंसेवक को घर-घर जाकर समाज को संघमय बनाकर ऐसी ताकतों पर विजय प्राप्त करनी है। जो समाज को विघटित देखना चाहते हैं । संपूर्ण हिंदू समाज को संघमय बनाना ही विजयादशमी पर हर स्वयंसेवक का लक्ष्य है।
स्वयंसेवक को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम से प्रेरणा लेते हुए हिंदू समाज को ऊंच-नीच भेद-भाव जातपात को भूलाकर संपूर्ण हिंदू समाज को एक करना है। साथ ही हीरा की स्वयंसेवक संघ के पंचप्रण पर विस्तार से चर्चा करते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को उससे जुड़ने का आव्हान किया। चंद्रप्रकाश खंडेलवाल ने बताया कि जिसमें कुटुंब प्रबोधन ,सामाजिक समरसता ,नागरिक कर्तव्यऔर पर्यावरण प्रमुख हैं । विजयादशमी उत्सव की तैयारियां स्वयंसेवक पिछले कई दिनों से जोर शोर से कर रहे थे। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में नए और पुराने स्वयंसेवक सम्मिलित हुए । आगामी 5 अक्टूबर को लक्ष्मणगढ़ खंड का पथ संचलन दोपहर 4:00 बजे कस्बे के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकाला जाएगा।