जैतारण से मुख्यमंत्री ने किए विभिन्न कार्यो का वर्चुअल शिलान्यास एवं लोकार्पण, लाइव कार्यक्रम हुआ प्रसारित
खैरथल (हीरालाल भूरानी) सेवा पखवाड़ा-2025 के तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में ब्यावर के जैतारण में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले में कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष से राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, जिला कलेक्टर किशोर कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, सहित विभिन्न अधिकारियों व कार्मिकों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा।समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम से राजस्थान में विभिन्न कार्यों का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया।

