रेलमगरा में पहली बार हुआ अद्‌‌भुत महा अनुष्ठान, भक्तामर की महिमा अपरम्पार - मुनि प्रकाश कुमार

रीद्धि, सिद्धि एवं वृद्धि कारक भक्तामर महा अनुष्ठान

Oct 1, 2025 - 12:18
 0
रेलमगरा में पहली बार हुआ अद्‌‌भुत महा अनुष्ठान,  भक्तामर की महिमा अपरम्पार - मुनि प्रकाश कुमार

रेलमगरा (पप्पूलाल कीर)  रेलमगरा के तेरापंथ भवन  में महानपस्वी आचार्य महाश्रमण जी के आज्ञानुवती मुनि संजय कुमार के सानिध्य एवं मुनि प्रकाश कुमारजी एवं मुनि सिद्ध प्रज्ञ के कुशल निर्देशन में पहलीबार भक्तामर महा अनुष्ठान का सफल आयोजन तेरापंथ सभा रेलमगरा द्वारा किया गया। मुनि संजय कुमार ने कहा भक्तामर आचार्य मान तुंग द्वारा संस्कृत भाषा का अद्‌भूत चमत्कारी स्रोत है इसमें कुल 48 श्लोक, 2688 अक्षर है। इसके विधिवत अनुष्ठान से मनइच्छित कार्य होते है।

 मुनि प्रकाश कुमार जी ने शुद्ध उच्चारण करते हुए सामुहिक संधान कराया। 60 लोगों ने भाग लिया। मुनि सिद्ध प्रज्ञा ने ऋद्धि मंत्रो का प्रभावी ढंग से प्रयोग कराते हुए भक्तामर से होने वाले शारीरिक, मान सिक, भावनात्मक एवं आध्यात्मिक लाभ की जानकारी दी।

तेरापंथ सभाध्यक्ष मुकेश मेहता ने आभार व्यक्त किया' अशोक मेहता की ओर से अल्पाहार की सुंदर  व्यवस्था की गई. कशोर मंडल के संयोजक  मोक्ष सोनी, प्रतीक लोढ़ा आदि का सहयोग रहा। अनुष्ठान को श्रद्धालु जनों ने बहुत सराहना करते हुवे नियमित पाठ करने का संकल्प किया.

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................