प्रिंसिपल के ट्रांसफर पर स्टूडेंट्स ने स्कूल पर जड़ा तालाः धरना देकर की नारेबाजी, बच्चे बोले-एक ही मांग तबादला रद्द करों

Oct 1, 2025 - 12:23
 0
प्रिंसिपल के ट्रांसफर पर स्टूडेंट्स ने स्कूल पर जड़ा तालाः धरना देकर की नारेबाजी, बच्चे बोले-एक ही मांग तबादला रद्द करों

गुरला:-(बद्रीलाल माली) राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में प्रिंसिपल के तबादले की है। इधर भीलवाड़ा जिले के पंचायत समिति सुवाणा के ग्राम पंचायत रामपुरिया।  की सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुरिया के प्रिंसिपल का तबादला अन्यत्र जगह पर होने पर रामपुरिया स्कूल के स्टूडेंट्स ने स्कूल के ताला जड़कर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार व प्रशासन के खिलाफ बच्चे नारेबाजी करने लगे। इस दौरान ग्रामीण ने भी बच्चों की मांग का समर्थन किया।

दरअसल, राजस्थान सरकार ने हजारों की संख्या में प्रिंसिपल के तबादला सूची निकाली गई। इसमें भीलवाड़ा जिले के सुवाणा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत रामपुरिया  सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामपुरिया के प्रिंसिपल  विवेक कुमार सक्सेना भी शामिल है। इसकी सूचना स्कूल स्टूडेंट को मिलने पर बुधवार  को सुबह बच्चों ने स्कूल गेट का ताला जड़कर गेट पर धरने पर बैठे गए। प्रिंसिपल का ट्रांसफर रद्द करने की मांग करने लगे।

  • स्टूडेंट्स का विरोध और ग्रामीणों का समर्थन

स्कूल के बाहर छात्रों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस बीच ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और बच्चों की मांग का समर्थन किया। प्रदर्शन करने वाले छात्रों ने स्पष्ट कहा कि जब तक प्रिंसिपल का तबादला रद्द नहीं किया जाएगा, वे स्कूल में प्रवेश नहीं करेंगे।

  • उच्च अधिकारी को ज्ञापन दिया

 रामेश्वर लाल जीनगर  सीबीईओ सुवाणा को स्थानांतरण निरस्त करने का ज्ञापन दिया गया उच्च अधिकारीयों ने ज्ञापन को उचित माध्यम द्वारा उच्च अधिकारियों को प्रेषित करने का आश्वासन दिया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................