शहरी सेवा शिविर-2025: तखतगढ़ में विभिन्न योजनाओं एवं लम्बित कार्यों का निस्तारण
नगर पालिका तखतगढ़ में "शहरी सेवा शिविर-2025" राज्य सरकार के निर्देशानुसार शिविर में विभिन्न योजनाओं एवं लम्बित कार्यों का निस्तारण किया गया उक्त शिविर वार्ड संख्या 09, 10 व 11 हेतु आयोजित किया गया। स्वच्छता सेवा पखवाडा के तहत् उक्त वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया तथा डी.डी.टी. पाउडर एवं फोगिंग का छिडकाव किया गया। शिविर में विभिन्न प्रकरण यथा कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं अन्तर्गत 7 प्रकरण निस्तारित, 69ए के तहत् निस्तारित 06 प्रकरण, नाम हस्तान्तरण निस्तारित 3 प्रकरण, भूखण्डों के उप विभाजन / पुर्नगठन में जारी 3 प्रकरण निस्तारित, घर-घर कचरा संग्रहण निस्तारित 2 प्रकरण, रहवासी क्षेत्र में कुल 1 किलोमीटर सफाई एवं वाणिज्यक क्षेत्र में कुल 1 किलोमीटर सफाई, जीवीपीएस हटाने के 5 प्रकरण, स्ट्रीट लाईट लगाने / मरम्मत संबंधित निस्तारित 5 प्रकरण, जन्म-मृत्यु/विवाह पंजीयन के निस्तारित 5 प्रकरण, पेयजल पाईप लाईनो के लीकेज के निस्तारित 1 प्रकरण, ऊर्जा विभाग द्वारा त्रुटिपूर्ण मीटर संबंधी निस्तारित 2 प्रकरण, खाद्य सुरक्षा योजना में परिवारों/सदस्यों के निस्तारित 5 प्रकरण एवं e-kyc निस्तारित 4 प्रकरण, जनाधार में जोडे गये सदस्य कि संख्या 02 एवं जनाधार में उद्यतन / संशोधन के निस्तारित 12 प्रकरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन वार्षिक सत्यापित पेंशनर्स निस्तारित 01 प्रकरण, पालनहार योजना में नवीनीकरण (सत्यापन) करवाने वाले बच्चों के 1 प्रकरण निस्तारित किये गये।
उक्त कार्यक्रम में अध्यक्ष ललित कुमार रांकावत, उपाध्यक्ष मनोज नामा, पार्षद वार्ड संख्या 22 के राजेन्द्र कुमावत, अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी, बी.जे.पी. महामंत्री दिनेश कुमावत, सार्षदगण एवं पाालिका समस्त पालिका कार्मिक आदि उपस्थित रहे।
- बरकत खा


