ग्राम पंचायत नमाना में मनरेगा के माध्यम से 27 विकास कार्यों के लिए सौंपा गया ज्ञापन
राजसमंद (पप्पूलाल कीर) ग्राम पंचायत नमाना , पंचायत समिति खमनोर नाथद्वारा , राजसमंद वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्य योजना के अंतर्गत महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत 27 विकास कार्यों का प्रस्ताव पप्पू लाल कीर के नेतृत्व में ग्राम विकास अधिकारी भंवर सिंह नमाना को सौंपा गया ।
पप्पू लाल कीर ने कहा कि ग्राम पंचायत नमाना क्षेत्र के ग्राम वासियों की आवश्यकताओं , सुविधाओं और समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए इन कार्यों को शामिल करना अत्यंत आवश्यक है । इन कार्यों से न केवल ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का समाधान होगा , बल्कि नए रोजगार अवसरों का सृजन , आधारभूत ढांचे का विकास और पर्यावरणीय संतुलन भी स्थापित होगा ।
मनरेगा योजना का उद्देश्य : ग्रामीण श्रमिकों को स्थायी रोजगार उपलब्ध कराना और गांवों में स्थायी विकास कार्य करवाना है।
प्रस्तावित प्रमुख 27 विकास कार्य :
- 1. वराई माता के पास समतलीकरण एवं वृक्षारोपण – नमाना
- 2. नमाना के पास समतलीकरण एवं वृक्षारोपण
- 3. नमाना मुख्य सड़क से नेनपुरिया श्मशान घाट तक ग्रेवल सड़क निर्माण
- 4. धन मंगरी पर समतलीकरण एवं वृक्षारोपण – नमाना
- 5. नमाना शांतिलाल के घर से नेनपुरिया श्मशान घाट तक ग्रेवल सड़क निर्माण
- 6. गायरी मोहल्ला से रेलवे लाइन तक ग्रेवल सड़क निर्माण
- 7. नेनपुरिया स्कूल से नवा बावजी तक ग्रेवल सड़क निर्माण एवं वृक्षारोपण
- 8. नैनपुरिया श्मशान घाट के पास नाड़ी गहरी एवं पक्की करना
- 9. नेनपुरिया सरवर घाट के पास समतलीकरण, वृक्षारोपण एवं घाट निर्माण
- 10. नैनपुरिया खेल मैदान के पास नाड़ी गहरी, पक्की एवं वृक्षारोपण
- 11. कुमारिया खेड़ा मुख्य नहर (शंकर वेणा के खेत से नेनपुरिया नाड़ी तक) नाला निर्माण
- 12. पीर बावजी के सामने नाड़ी गहरी एवं पक्की करना – मानपुरा
- 13. नेनपुरिया मुख्य सड़क (शंकर वेणा के खेत से कुमारिया खेड़ा मुख्य सड़क तक) ग्रेवल सड़क निर्माण
- 14. नैनपुरिया मुख्य सड़क से श्मशान घाट तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण
- 15. मानपुरा गांव से श्मशान घाट तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण
- 16. हाथी बावजी के पास नाड़ी गहरी एवं पक्की करना – सांगा का खेड़ा
- 17. चारागाह विकास कार्य – सांगा का खेड़ा
- 18. खेल मैदान के पास नाड़ी गहरी एवं पक्की करना – सांगा का खेड़ा
- 19. सांगा का खेड़ा सरवर घाट पर घाट निर्माण, नाड़ी गहरी एवं पक्की करना
20. मोटा देवरा बावजी के पास समतलीकरण एवं वृक्षारोपण – सांगा का खेड़ा - 21. सांगा का खेड़ा भील बस्ती से रेलवे लाइन तक ग्रेवल सड़क निर्माण
- 22. कुमारिया खेड़ा मुख्य सड़क से ओढ़ा तक ग्रेवल सड़क निर्माण
- 23. कुमारिया खेड़ा श्मशान घाट से भाटोली मुख्य सड़क तक ग्रेवल सड़क निर्माण
- 24. बनास नदी के पास समतलीकरण, वृक्षारोपण एवं चारदीवारी निर्माण – कुमारिया खेड़ा
- 25. नेनपुरिया मुख्य सड़क (शंकर वेणा के खेत से कुमारिया खेड़ा मुख्य सड़क होते हुए ओढ़ा तालाब तक) पक्की नहर निर्माण
- 26. कुमारिया खेड़ा गांव से नौगामा गांव तक ग्रेवल सड़क निर्माण
- 27. नमाना गायरी मोहल्ला से नेनपुरिया नहर तक नाला निर्माण
अपेक्षित लाभ:
- 1. ग्रामीणों के लिए 100 दिन का रोजगार अवसर ।
- 2. गांवों में सड़क, नहर और नाला जैसी आधारभूत संरचनाओं का विकास
- 3. पेयजल व सिंचाई संसाधनों का संरक्षण और विस्तार
- 4. खेती, पशुपालन और चारागाहों का विकास
- 5. हरित क्षेत्र और वृक्षारोपण से पर्यावरणीय संतुलन
- 6. ग्रामीणों को श्मशान घाट , खेल मैदान और सरवर घाट जैसी सुविधाएं ।
ग्राम पंचायत नमाना ने विश्वास व्यक्त किया कि इन प्रस्तावित कार्यों की स्वीकृति से पंचायत क्षेत्र में समान रूप से विकास, रोजगार वृद्धि और सामाजिक सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित होगा। इस दौरान पप्पू लाल कीर, शिवलाल कीर, कालूराम कुमावत, गोपी देवी, रोजगार सहायक सचिव हिम्मत रैगर, रेखा कुमावत, नाथू सिंह, नारायण भील, टमु कीर, गोपी रेगर, सोहन कीर, चंपालाल कीर आदि उपस्थित रहे ।

