समूची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयादशमी पर किया शस्त्र पूजन

Oct 2, 2025 - 15:56
 0
समूची में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयादशमी पर किया शस्त्र पूजन

खेरली/ दिनेश लेखी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने विजयादशमी के अवसर पर समूची गांव में शस्त्र पूजन और शताब्दी वर्ष का विशेष आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रार्थना और ध्वज वंदन से हुई। जिला प्रचारक रोहित ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। परंपरागत रूप से धनुष, तलवार और भाला जैसे शस्त्रों की पूजा की गई।

संघ के पदाधिकारियों ने विजयादशमी के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह पर्व सत्य की असत्य पर और धर्म की अधर्म पर विजय का प्रतीक है। वक्ताओं ने संघ की 100 वर्ष की यात्रा और उसके समाजहितकारी कार्यों पर भी चर्चा की। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया और बताया कि संघ इस दिशा में लगातार कार्यरत है। इस मौके पर सोनू कागजी गौ सेवा प्रमुख, दशरथ उपखंड कार्यवाह सहित स्वयंसेवक मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................