अलावडा कस्बे से खाटूधाम रामगढ़ को डीजे की धुन पर झूमते नाचते पदयात्रा हुई रवाना

Oct 3, 2025 - 13:02
 0
अलावडा कस्बे से खाटूधाम रामगढ़ को डीजे की धुन पर झूमते नाचते पदयात्रा हुई रवाना

रामगढ़ (राधेश्याम गेरा ) अलावडा कस्बे से खाटूधाम रामगढ़ को डीजे की धुन पर झूमते नाचते पदयात्रा रवाना हुई। पापांकुशा एकादशी पर कस्बा अलावडा़ के महल चौक से शुक्रवार प्रातः श्याम सखा मंडल के नेतृत्व में सैकड़ों पदयात्रियों का दल डीजे की धुन पर झूमते नाचते श्री श्याम ध्वजाएं लिए रामगढ़ कस्बे के बहादुरपुर रोड पर स्थित खाटूधाम मंदिर बाबा श्याम के दर्शन करने को रवाना हुआ। मार्ग में श्याम प्रेमियों द्वारा पदयात्रियों का स्वागत करते हुए जगह जगह अल्पाहार दिया गया और मीठा शर्बत पिलाया गया।

पदयात्रा के रवाना होने से पूर्व महल चौक पर श्री श्याम ध्वजाओं का और रथ में सवार बाबा श्याम की मूर्ति की पूजा अर्चना और आरती पंडित सुरेश वशिष्ठ द्वारा कराई गई उसके बाद नौ बजे पदयात्रा रवाना हुई जिसमें लगभग 250 से अधिक श्याम भक्त पदयात्री महिलाएं, पुरुष और युवक युवती शामिल हुए। इस दौरान श्याम सखा मंडल अध्यक्ष आनंद गोयल, देवेन्द्र सिंघल,रत्तीराम खटीक, दिनेश कुमार, रामजीलाल सैनी, सुभाष शर्मा,विमल शर्मा, योगेश कुमार,बिसम्बर जैन,हरेंद्र जैन, कपूर जैन, औमप्रकाश सिंघल, व्यास रामेश्वर साहू ,प्रेम शर्मा, शिवचरण शर्मा व अन्य शामिल हुए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................