कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने लगाया भाजपा सरकार के विफलताओं का आरोप
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह राजस्थान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगीलाल मीणा मुंडावर विधायक ललित यादव जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा रामगढ़ से विधायकआर्यन जुबेर राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ में आगमन पर आजअलवर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव इकबाल खान के कार्यालय के उद्घाटन एवं कांग्रेस के वरिष्ठ पूर्व सरपंच बच्चू तिवारी के आराध्य रिसोर्ट कठूमर रोड पर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर जिला सचिव इकबाल खान ने उपहार स्वरूप संत श्री हित प्रेमानंद जी महाराज श्री धाम वृंदावन की स्टोन जड़ित तस्वीर भेट की। इस अवसर पर कार्य कर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार कांग्रेस पार्टी को लोगों को दी गई र सुविधाओं का नाम बदलकर अपना नाम कर रही है ।कांग्रेस ने जो विकास किया है वह बीजेपी कभी भी पूर्ति नहीं कर सकती है।
वोट चोर गदी छोड़ अभियान के तहत टीकाराम जूली ने कहा कि भाजपा सरकार हठ धर्मिता कर रही है। उन्होंने वोट चोरी का आरोप भाजपा पर लगाया। कहां की भाजपा सरकार शासन चलाने में असमर्थ है । हठ धर्मिता से कार्य कर रही है। उन्होंने खैरथल का नाम बदलने और मुख्यालय बदलने का फैसला तानाशाही रवैये का भाजपा सरकार पर आरोप लगाया।