कठूमर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

खराब फसल का उचित मुआवजा व डीएपी खाद की दिलाने की मांग

Oct 3, 2025 - 13:56
 0
कठूमर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

कठूमर (दिनेश लेखी) ब्लॉक काग्रेस कमेटी कठूमर के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सांसद संजना जाटव के नेतृत्व में मुख्य मंत्री के नाम कठूमर उपखण्ड अधिकारी श्याम सुन्दर चेतीवाल को क्षेत्र में किसानो की अतिवृष्टि से खराब हुई फसल का उचित मुआवजा व डीएपी खाद की उचित व्यवस्था करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
कठूमर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजवीर चौधरी ने बताया कि विधानसभा कठूमर में अत्यधिक आबादी कृषि पर आधारित है यहां के लोग कृषि व पशुधन से अपना पालन पोषण करते है। अबकी अत्यधिक बर्षा होने के कारण फसल का नुकसान हुआ है जिससे आमजन व पशुधन को मूखे मरने की नौबत आ गयी है इसके लिये राजस्थान सरकार द्वारा मुआवजा नहीं दिया जा रहा है जिससे किसान आत्महत्या करने के लिय मजबूर हो रहा है और ना आगामी फसल के लिये विधान सभा क्षेत्र कठूमर में डीएपी खाद मिल रहा है।  सरकार द्वारा की जा रही है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की है कि विधानसभा क्षेत्र के किसानों की फसल का मुआवजा दिलाने तथा आगामी फसल के लिए डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।  इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................